पुलिस ने ऑटो में छूटे बैग को किया पीड़ित के हवाले

पिंडरा।
5 दिन पूर्व जवाहर नवोदय विद्यालय गजोखर से फूलपुर बाजार आने पर ऑटो में छूट गए बैग को पुलिस के अथक प्रयास से पीड़ित को वापस कराया गया।
मुकेश पाल सिंह निवासी रुस्तमगढ़ अमिया थाना चंदौली जनपद संभल द्वारा पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 7 जुलाई को अपने पुत्र को पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय गजोखर में छोड़ने हेतु अपनी पत्नी के साथ टेंपो से गए थे और उसी टेंपो से स्कूल वापस फूलपुर बाजार आए। इस दौरान मेरा बैग छूट गया था। जिसमें मेरा दो जोड़ी कपड़े व पत्नी के दो जोड़ी कपड़े, पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड ,ड्राइविंग लाइसेंस,व वकालत का कार्ड था। जिसपर एसआई मुनिशंकर वर्मा ने टेंपो स्टैंड फूलपुर पर चालकों से पूछताछ किया गया तो पता चला कि टेम्पो चालक राजू मौर्य निवासी गजोखर उस दिन लेकर नवोदय विद्यालय लेकर गया था। पुलिस द्वारा चालक से सम्पर्क किया तो बताया गया कि मेरी गाड़ी में एक बैग रखा हुआ है, मुझे किराया भी नहीं दिया गया। मेरी तबीयत खराब होने के कारण मैं तुरंत अपने घर आ गया था। जिसपर पुलिस उसके घर जाकर टेंपो चालक को किराया देकर उक्त बैग प्राप्त कर पीड़ित को सौप दिया। जिससे कागजात गायब होने से परेशान पीड़ित ने पुलिस को धन्यवाद दिया।

About The Author

Share the News