स्कूल चलो अभियान के तहत, प्रभात फेरी निकालकर शिक्षा के प्रति किया जागरूक

कई स्कूलों में बच्चो व शिक्षको ने किया पौधरोपण

पिंडरा।
पिंडरा ब्लाक के इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल फूलपुर के बच्चों ने मंगलवार को स्कूल चलो अभियान के तहत प्रभात फेरी निकालकर गांव व बस्तियों में भ्रमण कर शिक्षा के प्रति आमजन को जागरूक किया। रैली में शामिल बच्चे ‘बेटा-बेटी एक समान-शिक्षा पर है सबका अधिकार, पढ़ी-लिखी लड़की रोशनी है घर की, हिंदु-मुस्लिम सिख-इसाई-मिलकर के सब करें पढ़ाई, आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे जैसे नारे लगाते हुए जा रहे थे। विद्यालय के शिक्षकों ने भी इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया और ग्रामीणों से अपने बच्चों का नामांकन कराने का आग्रह कर रहे थे। इसके अलावा सरकार द्वारा दी जाने वाली मुफ्त शिक्षा और अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी शिक्षकों द्वारा दिया जा रहा था। रैली में प्रमुख रूप से राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक व प्राधनाध्यापक
डॉ कुंवर पंकज सिंह ,
तरुण, कमलेश, मनोज, वीरेंद्र, दुर्गेश, संतोष, रागिनी, श्वेता, अलका, ऋषभ समेत समस्त अध्यापक व अध्यापिका मौजूद रहे।
इसके अलावा कम्पोजिट स्कूल हिवरनपुर , सुरही, मंगारी, नवलपुर, चुप्पेपुर, सिंधोरा, पिंडरा, थानारामपुर, गजेंद्रा, करखियाव , मुर्दी, छताव समेत अनेक प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक व कम्पोजिट स्कूलों में रैली के साथ पौधरोपण किया गया।

About The Author

Share the News