पिंडरा।
फूलपुर थाना प्रदेश में आईजीआरएस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। फूलपुर थाना पहली बार यह रैंक प्राप्त किया। प्रदेश में प्रथम स्थान मिलने पर पुलिसकर्मियों में खुशी की लहर दिखी।
प्रदेश सरकार द्वारा आइजीआरएस पोर्टल पर जून माह में कुल 184 शिकायत हुए थे। जिसे शत प्रतिशत शिकायती पत्रों का निस्तारण समयबद्घ तरीके से करने पर प्रथम स्थान दिया गया।
इस बाबत फूलपुर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आईजीआरएस में प्रदेश में प्रथम स्थान मिलना निःसंदेह काम करने को प्रोत्साहित करती है। सफलता के पीछे उच्चाधिकारियों के निर्देश व फूलपुर थाने के कर्मचारियों का सहयोग विशेष रूप से रहा।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा