बड़ागांव: बड़ागांव थाना क्षेत्र में खुले में शराब पीने और पिलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार रात विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन कर रहे और अन्य लोगों को शराब पिलाते हुए पाए गए व्यक्तियों को हिरासत में लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की धारा में चालान कर विधिक कार्रवाई की गई है।
थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा