जुट के थैले का वितरण

पिंडरा।स्वच्छता पखवाड़ा के उपलक्ष में आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ा गांव में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेर मोहम्मद के नेतृत्व में भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारी अभिमन्यु एवं अमित पांडे के सहयोग द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ सफाई की गई । इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी दिवाकर वर्मा प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ आर के यादव ,मनीष मिश्रा ,कृष्ण कुमार ,पंकज गुप्ता, राजकुमार उपस्थित रहे। इसके पश्चात आर के यादव ने परिसर में ही आवले का पेड़ लगाकर बताया कि वृक्ष हमारे लिए क्यों आवश्यक है। और उसके महत्व एवं लाभ को बताया जिसमें बहुत ही शुभ और औषधि फल होता है भगवानपुर की आशारघुनाथपुर के आशा बहू को भी पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा प्लास्टिक को बंद करने के लिए जूट का थैला और स्वच्छता के लिए कचरा पात्र भी दिया गया

About The Author

Share the News