जमीनी विवाद में चले लाठी डंडे पांच घायल

पिंडरा।फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर (करमी )गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे से हुई जमकर मारपीट दोनों पक्षों से पांच लोग घायल।
जानकारी के अनुसार फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर करमी गांव में 6 जून की दोपहर लगभग 3-30 बजे पुरानी जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में जहां जमकर मारपीट वही एक पक्ष से बनारसी वर्मा, श्रवण कुमार,घायल हुए वहीं दूसरी पक्ष से रमेश वर्मा, परमेश वर्मा, अश्वनी वर्मा, घायल हुए फूलपुर पुलिस दोनों पक्षों से तहरीर लेकर दोनों पक्षों से चार-चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायलों का मेडिकल मुआयना कराया।

About The Author

Share the News