पिंडरा क्षेत्र में निकले दर्ज़नो ताजिया, जगह जगह हुआ मेहमान नवाजी

पिंडरा।
पिंडरा क्षेत्र में मोहर्रम के मौके पर रविवार को आठ दर्जन से अधिक ताजिये उठे और देर शाम कर्बला में ठंडे किये गए। इमाम चौक से उठे ताजिया विभिन्न मार्गों से होते हुए विभिन्न स्थापित चौक पर रखे गए। इस दौरान जगह जगह तजियादारो के मेहमान नवाजी में शरबत व पानी के साथ पकवान दिए गए। क्षेत्र के पिंडरा, फूलपुर, थानारामपुर, कठिराव, ताड़ी, नेवादा, सिंधोरा व काशीपुर समेत अनेक स्थसनो से निकले ताजिया के साथ काफी संख्या में महिला व पुरुष रहे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार, फूलपुर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह, सिंधोरा थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, कठिराव चौकी इंचार्ज रविप्रकाश सिंह जगह जगह मयफोर्स चक्रमण करते रहे।
इस दौरान विद्युत विभाग द्वारा एतिहातन दोपहर बाद से बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई थी, देर शाम बहाल हुई। ताजिया जुलूस के दौरान जगह जगह यातायात भी बाधित रहा। पुलिस की सक्रियता से शांतिपूर्ण ढंग से मोहर्रम का त्योहार सम्पन्न हुआ।

About The Author

Share the News