भाकपा नेता व नौ बार के विधायक रहे कामरेड ऊदल की पुण्यतिथि पर पुस्तक का हुआ विमोचन

सरकार निजीकरण कर खत्म कर रही है नौकरी, बढ़ रही है बेरोजगारी– भूपेश बघेल

पिंडरा बाबतपुर स्थित धरोहर लॉन में रविवार को महान क्रान्तिकारी भाकपा नेता व तत्कालीन कोलअसला विधानसभा के नौ बार के विधायक कामरेड उदल की 20 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल द्वारा कामरेड ऊदल पर उनके जीवन संघर्षों पर आधारित व अवधेश कुमार सिंह द्वारा लिखित पुस्तक का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहाकि वर्तमान राजनीति में जिस तरह से नैतिक मूल्यों का गिरावट हो रहा है, ऐसे समय में कामरेड ऊदल के जीवन संघर्ष से सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने एक दल एक बैनर एक चुनाव चिन्ह और एक क्षेत्र से नौ बार जनता का प्रतिनिधित्व किया। जो उनके सादा जीवन और उच्च विचार के कारण समाज के अन्तिम व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करने का परिणाम था। उन्होंने कहा कि जिन मजदूरों, गरीबों और किसानों के लिए संघर्ष करते रहे और उन्हें न्याय दिलाने के लिए जेल तक गये आज उन्ही मजदूरो, गरीबों, किसानो को उनके हक से वर्तमान सरकार दूर कर रही हैं तथा उनके बच्चों को शिक्षा से दूर करते हुए सरकारी प्राइमरी स्कूलों को बन्द करने प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाकपा के राज्य सचिव कमरेड अरविन्द राज स्वरूप ने देश व प्रदेश की सर‌कार पर तीजा हमला बोला।अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने कहाकि देश व प्रदेश की सरकारे प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा देकर पब्लिक सेक्टर को खत्म किया जा रहा जिससे बेरोजगारी बढ़‌ रही है। और देश में पूंजीपति अमीर होते जा रहे है तथा गरीब और गरीब होते आ जा रहे हैं।
इस अवसर पर कामरेड ऊदल के संघर्षों के साथी रहे कामरेड बुधिराम प्रजापति, प्रसिद्धि नारायण सिंह बाबा, लालजी पांडेय मृत्युंजय शर्मा को मुख्य अतिथि द्वारा अंग वस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान इण्डिया गठबंधन के समस्त घटक के नेता उपस्थित ‌रहे । जिसमे मुख्य रूप से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, स्व .कॉमरेड ऊदल की सुपुत्री रमा ऊदल, जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल , महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, राजीव राम, अशोक सिह ,श्री प्रकाश सिंह, रामसनेही पाण्डेय, शशिकांत मिश्रा व समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पटेल, ललई यादव, विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा, डा० उमाशंकर यादव, प्रदेश सचिव कमलेश पटेल, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल,लालबहादुर पटेल,सीपीएम के अनिल यादव,नंदलाल ,अमरनाथ राजभर,आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

संचालन कम्युनिस्ट नेता फूलचंद यादव ने किया।

About The Author

Share the News