पिंडरा।
पिंडरा स्थित एक वाटर पार्क में नहाने आये तीन युवकों में से एक युवक की मौत स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना शुक्रवार की सायंकाल की है।
बताते हैं कि सिंधोरा थाना क्षेत्र के भई निवासी 30 वर्षीय युवक अखिलेश कुमार अपने दो दोस्तों के साथ पिंडरा बाजार आया और तीनों ने अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब पीने के बाद पिंडरा बाजार स्थित एक स्विमिंग पूल में नहाने लगे। इसी बीच अखिलेश डूब गया। अखिलेश के न दिखने पर उसके दोस्त उसकी तलाश शुरू की थी वह स्विमिंग पूल में तलहटी में पड़ा मिला। उसे स्विमिंग पूल से निकालने के बाद निजी अस्पताल ले गए जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद आपसी सुलह कर बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा