बड़ागांव प्रभारी निरीक्षक अतुल सिंह के नेतृत्व में चला अभियान

बड़ागांव– थाना क्षेत्र के बसनी बाजार अंतर्गत आने वाले आबादी क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं शांति-सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही की गई। यह अभियान बड़ागांव थाने के प्रभारी निरीक्षक अतुल सिंह के नेतृत्व में चलाया गया।
कार्यवाही के दौरान पुलिस बल ने संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च करते हुए स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया और उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान का उद्देश्य आपराधिक तत्वों में भय उत्पन्न करना एवं आमजन में विश्वास बहाल करना था।
पुलिस टीम में उप निरीक्षकगण, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल सहित महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं। प्रभारी निरीक्षक अतुल सिंह ने बताया कि आगे भी समय-समय पर इस प्रकार की कार्यवाहियाँ जारी रहेंगी, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहे।

About The Author

Share the News