तहसील दिवस पर आए 73 मामले।
पिंडरा।
पिंडरा तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस पर 73 फरियादियों ने गुहार लगाई। जिसमे 11 मामलों का मौके पर निस्तारण हो पाया।
इस दौरान खालिसपुर के दिनेश प्रजापति,राजेन्द्र प्रजापति, शशिकुमार, सन्तोष, राजमन व मानता देवी ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधानपति द्वारा जबरन उनके आराजी नम्बर की नापी कर किसानों की जमीन को ग्राम सभा का बता कर कब्जा करना चाहते है। जबकि उनको जमीन नापने का कोई अधिकार नही है। ग्रामीणों ने सक्षम अधिकारी को मौके पर भेज कर न्याय की गुहार लगाई। जिसपर एसडीएम ने ग्रामीणों को न्याय का भरोसा दिलाया।
वही करखियाव के अश्वनी सिंह ने एनएच 56 से करखियाव पाठशाला तक गई जर्जर सड़क को पीडब्ल्यूडी द्वारा ठीक कराने की मांग की। वही बरवा के ओमप्रकाश विश्वकर्मा ने 7 माह पूर्व एसडीएम के न्यायालय द्वारा पैमाइश का आदेश देने के बाद भी पैमाइश न होने पर न्याय की गुहार लगायी।
वही विक्रमपुर मुसहर बस्ती के लोगों ने भूमि अधिकार व आवासीय पट्टे हेतु प्रार्थना पत्र दिया। उड़ान ट्रस्ट इंडिया और नट समुदाय संघर्ष समिति बेलवा वाराणसी के संयुक्त नेतृत्व में पहुचे मुसहरों ने
भूमि अधिकार व आवासीय पट्टा व घरौनी देने की मांग करते हुए गुहार लगाई।
वही भटौली के 20 क्लोगी ने वर्षो पूर्व कृषि आवंटन की भूमि पर गांव के दबंग व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा करने के चलते आज तक कब्जा न मिलने की शिकायत की।
एसडीएम ने सभी मामलों में सक्षम अधिकारियों को एक पखवाड़े में निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए।
इस दौरान एसीपी प्रतीक कुमार, तहसीलदार राधेश्याम यादव, बीडीओ छोटेलाल तिवारी, बीईओ विनोद मिश्रा, एसडीओ शुभम जैन, जेई शिवशंकर वर्मा समेत अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा