अंतरराज्यीय अपराधी लूट व हत्या का वांछित इनमिया असलहा के साथ गिरफ्तार

बड़ागांव पुलिस एवं एसटीएफ वाराणसी की संयुक्त कारवाई में शुक्रवार की देर रात सवा नौ बजे फत्तेपुर मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सुचना पर पांच हजार के इनामिया अपराधी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 315 बोर का एक देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद कर लिया है । गिरफ्तार अपराधी के ऊपर 11 मुकदमे दर्ज तथा हत्या के एक मुकदमे में फरार होने के कारण इसके ऊपर छतीसगढ़ पुलिस ने इनाम घोषित कर दिया था । जानकारी के अनुसार स्थानीय थाने पर तैनात बड़ागाँव प्रभारी निरीक्षक अतुल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी बीच वाराणसी एसटीएफ फील्ड युनिट के उप निरीक्षक शहजाद खान के नेतृत्व में टीम पहुंची और मुखबिर से सूचना मिली की एक इनामियां अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिये बड़ागाँव क्षेत्र में आने वाला है । सूचना पर करवाई करते हुए पुलिस ने चारो तरफ घेराबंदी कर सघन चेकिंग अभियान प्रारंभ किया इस दौरान फतेपुर तिराहे के पास पैदल ही कपसेठी से बड़ागांव की तरफ जा रहा था पुलिस द्वारा इशारा करने पर वह भागने लगा जिसे घेरकर पकड़ लिया गया। पुछताछ में गिरफ्तार अपराधी ने बताया की मेरा नाम विनय कुमार द्विवेदी ऊर्फ बासू है वह चित्रकुट जनपद के मानिकपुर थाना अंतर्गत चमरौहा गांव का निवासी है तथा इसके ऊपर एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं तथा छत्तीसगढ़ प्रांत के बिलासपुर जनपद अंतर्गत थाना सकरी में दर्ज हत्या के अभियोग में फरार होने पर इनाम घोषित किया गया है। उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक नन्द लाल कुशवाहा , वीरेंद्र कुमार , मिथलेश प्रजापति , मयंक कुमार ,कांस्टेबल अभिषेक वर्मा सहित कई एसटीएफ की टीम शामिल थी ।

About The Author

Share the News