वाराणसी। विकास खण्ड पिण्डरा के ग्राम सभा अहिरावीर एवं विकास खण्ड बड़ागाँव के ग्राम सभा भीटी में कृषि विभाग के तत्वावधान में आयोजित मिनी किट वितरण कार्यक्रम में पिण्डरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने खरीफ एवं दलहनी फसलों के बीज का वितरण किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किसानों को उत्तम बीज, उत्तम खाद तथा किसान सम्मान निधि जैसी सुविधाएं समय से प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि किसान दुर्घटना बीमा योजना इस सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिससे किसान परिवारों को संकट की घड़ी में आर्थिक सुरक्षा मिलती है।
कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी संगम लाल, खण्ड विकास अधिकारी बड़ागांव उमेश कौशल, पिण्डरा के खण्ड विकास अधिकारी छोटेलाल तिवारी, जिला महामंत्री डॉ. जे. पी. दुबे, ग्राम प्रधान संजय पाण्डेय, ओमप्रकाश, अनिल चौबे, मण्डल अध्यक्ष डॉ. अशोक गौतम, आशीष सिंह, रवि मिश्रा, अभिषेक राजपूत, शैलेश मिश्रा, हौशिला पाण्डेय समेत कई किसान, ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा