बेहतर स्वास्थ्य से ही स्वस्थ्य मन मस्तिष्क- बीडीओ
शिक्षक नामांकन पर दे जोर– बीईओ
पिंडरा ।
पिंडरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जमापुर में शनिवार को स्कूल चलो व संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत छात्रों व शिक्षकों द्वारा वृहद रैली निकाली गई। रैली को बीडीओ व बीईओ तथा जिला पंचायत सदस्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली रवाना होने के पूर्व बीडीओ पिंडरा छोटेलाल तिवारी व खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मिश्रा के साथ जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह बिन्नी ने निपुण महोत्सव के तहत विद्यालय के निपुण व मेधावी छात्र छात्राओं को स्टेशनरी तथा नवप्रवेशी छात्र छात्राओं को बैग देकर सम्मानित किया। ततपश्चात परिसर में पाकड़ का पौधा लगाकर पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। अंत मे विद्यालयों में नामांकन व उपस्थिति बढ़ाने तथा संचारी रोगों के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए रैली को रवाना किया। जो पूरे गांव में भ्रमण कर लोगों को जागरुक किया। इस दौरान बच्चो को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहाकि बेहतर स्वास्थ्य होने पर ही मन मस्तिष्क स्वस्थ्य रहता है। इसलिए पढ़ाई के साथ रोगों के प्रति सचेत रहेंगे और बारिश के समय फैलने वाले संक्रामक रोगों से सावधान रहें। इस दौरान अतिथियों द्वारा बच्चो को टॉफी का वितरण किया गया।
रैली व निपुण महोत्सव के अवसर डॉ गौरव पांडेय, डॉ राजीव गौतम, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सचिन कटारा, प्र0अ0 विनोद कश्यप, संजय गुप्ता, अरविंद वर्मा, सरिता देवी, तेजबहादुर, सफाईकर्मी अवधेश वर्मा समेत अनेक अभिभावकों के अलावा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा