पिंडरा।
सिंधोरा थाना परिसर में शुक्रवार को मोहर्रम के त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें दर्ज़नो तजियादार के अलावा क्षेत्र के ग्रामप्रधान व गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बुधवार को तजियादार अब्दुल हमीद को फोन से धमकी देकर 3 नम्बर पर निकलने वाले ताजिया को न निकालने की धमकी दी गई थी। जिसमे थाना प्रभारी ने सभी पक्षो को कहाकि जो पहले से तय है उसी क्रम में ताजिया निकलेगा।जिसपर सभी पक्षो ने सहमति जताई। बताते चलें कि सिंधोरा स्थित कर्बला के मैदान में एक साथ 10 ताजिया मोहर्रम के दिन ठंडे किये जाते हैं। जिसको लेकर अक्सर विवाद होता था। जिसपर गत वर्ष प्रशासन ने आपसी सहमति से एक सुलहनामा कराकर सबको नम्बर दे दिया। लेकिन बुधवार को एक तजियादार धमकी देकर 3 नम्बर के स्थान पर अपना ताजिया ले जाने के जिद पर अड़ा था।
वही सिंधोरा क्षेत्र से निकलने वाले 35 तजियादारो को शासन के गाइड लाइन के अनुसार ही ताजिया निकालने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान ग्राम प्रधान शराफत अली, पूर्व ग्राम प्रधान मो0 गुलाम, मो0 फैजान, मो0आजम, मो कलाम,मो0
इमरान, अजित गुप्ता समेत अनेक तजियादार व गणमान्य लोग रहे।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा