बदमाशो ने पेट्रोल पंप पर की मारपीट, छीनी सोने की चेन

पिंडरा।
फूलपुर थाना क्षेत्र के ताड़ी स्थित पेट्रोल पंप पर बीती रात कार से पहुचे बदमाशों ने पम्प संचालक के साथ मारपीट की और सोने की चेन छीन ली। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश भाग निकले। पीड़ित ने असलहा के बल पर लूट का आरोप लगाया। बदमाशों द्वारा मारपीट करने की घटना सीसीटीवी फुटेज कैमरे में कैद हो गई।
पुलिस को दिए तहरीर में सर्विपुर निवासी मनीष पाठक ने आरोप लगाया कि बीती रात 10 बजे के लगभग तीन बदमाश चार पहिया से उनके पेट्रोल पंप पर पहुचे और मैं कमरे में बैठ आराम कर रहा था। तभी कैश लूटने की कोशिश की लेकिन कैशियर द्वारा कैश लेकर भाग जाने पर मुझे गाली गलौज देने के साथ मेरे गले से सोने की चेन छीन ली। विरोध करने पर मुझे मारे पीटे। पीड़ित ने राजन सिंह निवासी रसूलपुर बड़ागाँव तथा दीपक सिंह निवासी हरिनाथपुर फूलपुर के एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। जिसपर पुलिस ने पुलिस ने धारा 304 (2),115 (2), 352, 351( 3), 324 (2), 333 के तहत मुकदमा दर्ज किया। इस बाबत इंस्पेक्टर फूलपुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशो के तलाश में पुलिस जुट गई है।

About The Author

Share the News