महाराष्ट्र के लातूर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों की आँखें नम कर दी हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक गरीब बुजुर्ग किसान दंपति के पास खेत जोतने के लिए ट्रैक्टर या बैल का इंतजाम नहीं था। मजबूरी में, किसान ने हल में खुद को जोत लिया और अपनी पत्नी के साथ मिलकर खेत की जुताई करने लगा।
यह मार्मिक वीडियो वायरल होने के बाद, एक्टर सोनू सूद उनकी मदद के लिए आगे आए। उन्होंने पोस्ट पर लिखा, “आप उनका नंबर भेजिए, हम उनके लिए बैल की व्यवस्था करवाएंगे।” सोनू सूद के इस ट्वीट के बाद, स्थानीय प्रशासन भी तुरंत हरकत में आया और बुजुर्ग दंपति की सहायता के लिए उनके पास पहुँचा। यह घटना ग्रामीण भारत में किसानों की बदहाली और मानवीयता की मिसाल पेश करती है।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा