DM, ADM सिटी और अपर पुलिस आयुक्त ने संभाली कमान: कांवड़ यात्रा मार्ग का किया संयुक्त निरीक्षण।

श्रावण मास में काशी आने वाले हज़ारों कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है।
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा ने आज मोहनसराय से मोडेला तिराहा तक कांवड़ यात्रा मार्ग का व्यापक निरीक्षण किया।

श्रद्धालुओं के लिए लेन आरक्षित

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मोहनसराय से मोडेला तिराहा तक की बायीं लेन और सर्विस लेन को विशेष रूप से कांवड़ियों के लिए आरक्षित किया जाएगा। आम यातायात को दूसरे मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा ताकि यात्रा निर्बाध रूप से जारी रह सके।

बैरिकेडिंग और सुरक्षा

उन्होंने मोडेला तिराहा, मोहनसराय सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर मजबूत बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी को दिए।

भास्कर पोखरे पर विशेष ध्यान

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि 80% से अधिक कांवड़िये भास्कर पोखरे पर रुकते हैं, स्नान करते हैं और भोजन करते हैं। जिलाधिकारी ने यहाँ की लाइटिंग दुरुस्त कराने, सफाई और बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए।

पार्किंग की तैयारी भी मुकम्मल

उन्होंने भास्कर पोखरे से सटे मातादीन सुकुल इंटर कॉलेज परिसर में पार्किंग व्यवस्था का जायज़ा लिया। वहीं, जगतपुर इंटर कॉलेज को वैकल्पिक पार्किंग स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है।

निरीक्षण में मौजूद रहे अधिकारी:

एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा, डीसीपी काशी प्रमोद कुमार, पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता के.के. सिंह सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी निरीक्षण में उपस्थित रहे।

ShravanYatra2025 #KawadYatraVaranasi #DMVaranasi #KashiPolice #KashiKawadYatra #ShraddhaluSuraksha #VaranasiTrafficUpdate #ShravanSpecial2025 #KawadSafePassage #UPPoliceUpdate #YatraWithDiscipline #KashiYatra2025

About The Author

Share the News