बड़ागांव। थानाक्षेत्र के अहरक (दल्लीपुर) नहर पुलिया के पास शुक्रवार को सुबह रेलवे लाईन पर 15 वर्षीय एक किशोर की ट्रेन से कटी लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। सुचना पर पहुंची पुलिस काफी प्रयास के बाद मृतक का पहचान कराते हुए लाश को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार वाराणसी जौनपुर रेलवे ट्रैक पर उपरोक्त घटना स्थल के पास किशोर रात में किसी समय अप लाइन पर ट्रेन से कट गया जिसकी सुचना बाबतपुर (मंगारी) के स्टेशन मास्टर ने पुलिस को दिया जिसके प्रयास से पता चला की मृतक किशोर इसी थानाक्षेत्र के परसादपुर गांव निवासी अमन कुमार है जिसके माता पिता की मृत्यु आज से कई वर्ष पूर्व हो गया था जबसे वह अपने चाचा शिव कुमार के साथ रहता था। बृहस्पतिवार को देर शाम वह घर से निकला और उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा