मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर स्थित विधान ढाबा परिसर में बुधवार को एक कॉलेज छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मेहंदीगंज निवासी चंद्रशेखर बिंद की लगभग 22 वर्षीय पुत्री अल्का बिंद के रूप में हुई है, जो रूपापुर के एक कॉलेज में स्नातक की छात्रा पढ़ाई कर रही थी।
बुधवार की सुबह अल्का घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी, लेकिन कॉलेज न जाकर पास ही स्थित विधान ढाबा परिसर में पहुंच गई। दिनभर घर नहीं लौटने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने कई जगह फोन किए और पुलिस को भी सूचित कर किया। देर शाम खोजबीन के दौरान ढाबा परिसर में उसका शव मिला।
सूचना मिलने पर मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एसीपी राजातालाब और एडीसीपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और गहन छानबीन की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर pm के लिए भेज दिया है। वहीं घटना स्थल की बारीकी से जांच की जा रही है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि युवती ढाबे तक कैसे पहुंची और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने समय पर सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने लापरवाही की और देर से कार्रवाई की। साथ ही बिना शव की हालत दिखाए उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया ऐसा आरोप भी लगाया है।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा