जमीन पैमाइश के बाद गड़े पत्थर को उखाड़कर फेंका

पिंडरा।फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडराई सिंन्धुरिया निवासी राजेश कुमार यादव
ने अपनी पत्नी सुभावती देवी के नाम से मौजा हमीरापुर में आराजी नं0 122 रकबा 0.219 हे0 में से रकबा 0.0530 हे0 का बैनामा कराकर काबिज दाखिल चला आ रहा है। सुभावती देवी द्वारा आराजी नं0 122 रकबा 0.2190 हे0 की पक्की पैमाइश उपजिलाधिकारी पिण्डरा के आदेश पर राजस्व निरीक्षक व टीम के द्वारा पैमाइश करवा कर पत्थर गड़वा दिया। एक फरवरी 2025 को सुबह 9 बजे कुआर निवासी मनोज कुमार गुप्ता, विक्रम कुमार गुप्ता, व राजेश कुमार गुप्ता,लाठी व डण्डा फरसा, रम्मा लेकर मौके पर पहुंच गये और राजस्व निरीक्षक द्वारा गड़वाये गये पत्थरों को उखाड़कर उठा ले गए। जब मौके पर सुभावती देवी व पुत्र प्रदीप यादव के मना करने पर उपरोक्त लोगों द्वारा माँ-बहन की भद्दी-भ‌द्दी गालियां देते हुए जान से मारने के लिए दौड़ा लिये।

About The Author

Share the News