थाना बड़ागाँव पर दर्ज गुमशुदगी के मुकदमे में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए गायब हुई महिला
सुमन देवी उर्फ सोनी पत्नी शैलेष पटेल, सोनपुरवा, थाना बड़ागाँव, उम्र लगभग 34 वर्ष, जो घर से नाराज़ होकर बिना बताए चली गई थी, पुलिस के सक्रिय प्रयास से बेनियाबाग पार्क क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया।
उक्त महिला की तलाश में सर्विलांस सेल, तथा पम्पलेट वितरण व जनमानस से संवाद के माध्यम से पहचान कराते हुए व्यापक स्तर पर प्रयास किए गए। पुलिस टीम की मेहनत और सतर्कता से महिला को सकुशल बरामद करने के उपरांत उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। थाना बड़ागाँव पुलिस की तत्परता व मानवीय संवेदनशीलता की परिजनों द्वारा प्रशंसा की गई है।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा