सरकार प्राथमिक विद्यालय का मर्जर नही रोकी तो होगा आंदोलन

पिंडरा।
आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन ( ऐक्टू) के राज्य आह्वान पर उत्तर प्रदेश में 27 हजार प्राथमिक विद्यालय के मर्जर के खिलाफ पिंडरा तहसील में राज्यपाल को सम्बोधित एसडीएम पिंडरा को ज्ञापन सौंपा
ऐक्टू के जिला संयोजक का0 अमरनाथ राजभर ने कहाकि जिस प्रदेश में 85 , प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करते हैं उस प्रदेश में 27 हजार प्राथमिक विद्यालय को मर्जर के नाम पर सरकार बन्द करना यह दर्शाता है कि सरकार गरीबों को शिक्षा से वंचित करना चाहती हैं। जबकि इसके उलट सरकार आरटीई के नाम पर प्राइवेट स्कूलों का भरण पोषण कर उनको मालामाल कर रही है। जब स्वयं सरकार प्राथमिक शिक्षा को ध्वस्त करने में लगी हो तो फिर उस राज्य की शिक्षा रामभरोसे ही होंगे। वक्ताओं ने कहाकि सरकार को यह चाहिए कि जो भी पब्लिक स्कूल में अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाये, उसकी सभी सरकारी सुविधाये बन्द कर देनी चाहिए। इससे सरकार का धन बचत होने के साथ प्राथमिक विद्यालय सँवर जाएगा। विद्यालय में मेज कुर्सी तथा अन्य संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर देना चाहिए। वही वक्ताओं ने मर्जर बंद होने पर ऐक्टू और व्यापक आंदोलन भी चलाएं जायेगा।
मांगपत्र देने में अमरनाथ राजभर, ओमप्रकाश राजभर, बच्चन यादव , ऊषा देवी तथा संजय आदि रहे।

About The Author

Share the News