बड़ागांव थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में 12 मई
25 को भोर में साढ़े तीन बजे से लेकर साढ़े चार बजे के बीच रामकृत के घर तीन अज्ञात सन्दिग्ध व्यक्ति दो मोटर साइकिल पर सवार होकर आये और घर में घुसकर चोरी की पुलिस डेढ़ महीने बाद मुकदमा दर्ज की
जानकारी के अनुसार बड़ा गांव थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में अज्ञात चोरों द्वारा रामकृष्ण के घर में घुसकर एक सोने की सिकड़ी, एक चांदी की सिकड़ी, चार चांदी की अंगूठी, एक सीसे की मोती वाला चांदी की सिकड़ी, एक चांदी का ब्रेसलेट एक पेन ड्राईव, एक एचएमटी कम्पनी की घडी, दस किलो ग्राम वाशिंग पाउडर व अन्य सामान सहित लगभग 1000 रुपये नगद कैश चोरी करके ले गये । भूक्तभोगी के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे मे तीन सन्दिग्ध व्यक्तियो द्वारा दो मोटरसाइकिल सवार होकर घर के पास घूमते हुये व सामान चोरी करके ले जाते हुए कैमरे मे रिकार्ड हुआ है । रामकृत के तहरीर पर बड़ागांव पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा