एक भाई के हिस्सा मांगने पर दो भाइयों ने कर दी पिटाई

बड़ागांव थाना क्षेत्र के पुआरी कला बड़ापुरा निवासी सुरेश कुमार पुत्र रामखेलावन पटेल ने संपत्ति में हिस्सा न देने व मांगने पर मारपीट करने की सूचना पर बड़ागांव थाना मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कर रही है।
जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार का पैतृक मकान बंजर भूमि पर बना हुआ है और इस मकान में तीन हिस्सेदार है। जिसमें रामानन्द, सुरेश एवं कमलेश है जो कि सगे भाई है तथा पैतृक मकान की जमीन में रामानन्द व कमलेश , सुरेश का हिस्सा 1/3 नही दे रहे है। जब मैं जमीन नाप रहा था तब रामानंद व कमलेश मार पीट करने लगे तथा जान से मारने की धमकी दे रहे थे। जिन लोगो ने रामानन्द कमलेश, के साथ मारपीट कर रहे थे उनके साथ रोहित, उर्मिला एवं रानी देवी कर रही थी। सुरेश के तहरीर पर उपरोक्त लोगों के खिलाफ बड़ा गांव पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

About The Author

Share the News