बड़ागांव। थानाक्षेत्र के खटौरा (भरथरा) गांव में रोजगार सेवक द्वारा मनरेगा के तहत नाली सफाई का कार्य करवाया जा रहा है जिसका विरोध करते हुए उपरोक्त गांव के ही कुछ लोगों द्वारा काम का विरोध करते हुए उसे रोक दिया गया दुबारा पुनः कार्य प्रारंभ किया गया तो उपरोक्त लोग रोजगार सेवक को जान से मारने की धमकी देते हुए जबरदस्ती काम रुकवा दिया जिससे भयभीत रोजगार सेवक ने आरोपियों के विरुद्ध स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दिये गये प्रार्थना पत्र में उपरोक्त गांव निवासी रोजगार सेवक धनंजय सिंह खेत में बने सरकारी नाले का सफाई कार्य मनरेगा के करा रहा था जिसे उसी गांव के रिषि सिंह, ओमप्रकाश सिंह, विकास, आदर्श और अनिकेत ने बल पुर्वक रुकवा दिया और दुबारा काम कराने पर रोजगार सेवक को गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दिया।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा