रास्ते को अवरूद्ध कर दी जान से मारने की धमकी

बड़ागांव। थानाक्षेत्र के बसनी गांव के मौजा हकीम बाजार निवासिनी एक महिला और उसके पिता को घर आने जाने वाले एकमात्र रास्ते पर पडोस के लोगों द्वारा अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है तथा मना करने पर जान से मारने की धमकी दिया गया है। भयभीत महिला ने आरोपियों के विरुद्ध स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उपरोक्त गांव निवासिनी सबीना बानो ने दिये गये प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि मैं अपने पिता शेख बनारसी के साथ घर पर रहती हूं मेरे आने जाने का एकमात्र सार्वजनिक रास्ता घर के सामने से है जिसपर मेरे ही गांव के असफाक अहमद, ताहिर, महफूज और इबरार सभी मिलकर रास्ते में मिट्टी और ईंट पत्थर रखकर आवागमन अवरुद्ध कर दिये है विरोध करने पर तरह तरह की धमकियां दे रहे हैं।

About The Author

Share the News