पिंडरा।
ग्रीष्मावकाश के बाद खुले स्कूल में दूसरे दिन भी छात्र छात्राओं का स्वागत का दौर चला। वही शासन के निर्देशानुसार विभिन्न स्कूलों में स्कूल चलो व संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत रैली निकाल कर अभिभावकों व ग्रामीणों को जागरूक किया गया। प्राथमिक विद्यालय नाथपुर, असवालपुर, धरसौना, जाठी, बढ़ौना, राजपुर, वार, औराव, जमालपुर,हीरापुर गंजारी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिंडरा, बसंतपुर, थानारामपुर, गरथमा मंगारी समेत अनेक विद्यालयों में रैली निकाली गई और संचारी रोग के बचाव के बाबत जागरूक करते हुए बच्चा को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा