पिंडरा।
तहसील बार एसोसिएशन पिंडरा के तत्वाधान में निशुल्क नेत्र परीक्षण जांच शिविर शुक्रवार को पिंडरा तहसील स्थित लाइब्रेरी भवन में लगा। जिसमे 425 लोगों के आंख की जांच की गई जांचोपरांत निशुल्क दवा भी वितरित की गई।
इसके पूर्व नेत्र शिविर का शुभारंभ बार के अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह व महामंत्री सुधीर कुमार सिंह संयुक्त रूप से किया।
पूर्वांचल नेत्रालय के सहयोग से आयोजित नेत्र जांच शिविर में वकीलों के साथ वाद कारियों व तहसील कर्मियों ने अपनी आंखों की जांच कराई। इस दौरान 425 लोगों की जांच मशीन से की गई। ततपश्चात उन्हें चश्मे का नम्बर देने के साथ निशुल्क दवा दी गई। जांच के दौरान 27 लोग मोतियाबिंद से ग्रसित मिले और कुछ लोगों के आंखों में गंभीर बीमारी मिलने पर रेफर कर दिया गया। शिविर सुबह साढ़े 10 बजे से 4 बजे तक चला।
इस दौरान अधिवक्ता पूर्व अध्यक्ष शिवपूजन सिंह, पंधारी यादव, गौरीशंकर सिंह, राकेश राय, दीपक सैनी, अशोक वर्मा, अविनाश पांडेय, छोटेलाल, आजाद अली, सतीश पांडेय, दिनेश यादव, जावेद खा, उमेश सिंह समेत अनेक लोग रहे।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर