पिंडरा।फूलपुर थाना क्षेत्र के मानी गांव में भूमाफिया ने अपने गुर्गों के साथ जमीन पर कब्जा करने के नियत से सीमांकन के तहत लगे पिलर को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसपर पीड़ित के तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस को दिए तहरीर में फूलपुर निवासी सन्तोष कुमार ने आरोप लगाया कि मानी गांव में आराजी न0 318 में साढ़े 6 विस्वा जमीन बैनामा लेने के बाद घेराबंदी कर पिलर लगा दिया था। लेकिन रविवार को सुबह भूमाफिया किस्म के लोग पहुचे बिना किसी को सूचना दिए उक्त आराजी में लगे पिलर व खम्बो को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुची पीआरवी ने दोनों पक्षों को थाना बुलाया लेकिन थाने नही आये और जान से मारने की धमकी दे कर चले गए।
पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ 191 (2), 352, 351 (3), 324 (4) के तहत मुकदमा दर्ज किया।

More Stories
दरोगा भर्ती परीक्षा मामले पर CM योगी सख्त, पेपर सेटर्स को कड़ी चेतावनी
विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: वाराणसी में डीएम ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी
चैत्र नवरात्र पर वाराणसी में मीट-मछली की दुकानें रहेंगी बंद, नगर निगम का फैसला