बड़ागांव।थाना परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती ने संदिग्ध पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग में इनकार के बाद उसने ये कदम उठाया। घटना के बाद युवती को अस्पताल में भर्ती कराया और पूछताछ की जा रही है।
बड़ागांव स्थित थाना परिसर में बुधवार को एक 19 वर्षीय युवती द्वारा संदिग्ध पदार्थ निगलने की सनसनीखेज घटना सामने आई। युवती की पहचान पूजा पटेल, निवासी ग्राम खानपट्टी, के रूप में हुई है। घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग और विवाह से इनकार की बात सामने आ रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूजा पटेल का ग्राम खानपट्टी, निवासी पंकज पटेल (उम्र 22 वर्ष, पुत्र स्वर्गीय इंद्रजीत प्रसाद से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम पूजा पटेल अपने घर से कुछ गहने और नगदी लेकर पंकज पटेल के घर पहुंच गई थी।
इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा पीआरबी को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया।बुधवार को दोनों युवक-युवती अपने-अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान जब पंकज पटेल ने विवाह से इनकार कर दिया, तो आहत होकर पूजा पटेल ने अपने हाथ में रखा कोई पदार्थ मुंह में डाल लिया।
हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह पदार्थ विषाक्त था या कोई अन्य वस्तु। पुलिस ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को समझते हुए युवती को उसके परिजनों के साथ न्यू लक्ष्मी हॉस्पिटल, सातों महुआ, हरहुआ भिजवाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा