पिंडरा।पिंडरा तहसील में वकीलों का चल रहा 34 दिनों से हड़ताल एडीएम प्रशासन के आश्वासन पर दो दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया। अब गुरुवार से न्यायिक कार्य होंगे।
बुधवार को दोपहर में एडीएम प्रशासन विपिन कुमार सिंह की तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मोबाइल से हुई वार्ता के दौरान वकीलों के मांग को लेकर सकारात्मक पहल के आश्वासन पर दो दिनों के लिए हड़ताल स्थगित कर दी गई। बार के महामंत्री सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि एसडीएम न्यायिक के स्थानांतरण व एसडीएम पिंडरा के कार्यो की समीक्षा के आश्वसन पर हड़ताल स्थगित की गई है। यदि ठोस कार्रवाई नही हुई तो अधिवक्ता फिर से हड़ताल पर जाने के लिए कटिबद्ध होंगे।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा