वाराणसी के एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई
पिंडरा।वाराणसी एंटी करप्शन की टीम ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए राजस्व निरीक्षक महेंद्र सिंह को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता विजय कुमार से उनकी माता जी की जमीन की पैमाइश के लिए 15 हजार घूस की मांग की थी। शिकायतकर्ता विजय कुमार ने एंटी करप्शन ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि राजस्व निरीक्षक महेंद्र सिंह 15,000 रुपये की घूस मांग रहे हैं।एंटी करप्शन टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद जाल बिछाया और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।आरोपी महेंद्र सिंह को पिंडरा बाजार में एचडीएफसी बैंक के पास से गिरफ्तार किया गया, जहां उन्होंने शिकायतकर्ता से घूस की रकम ली थी।
आरोपी महेंद्र सिंह स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण के पुत्र हैं और ग्राम दरहुट थाना कन्हई हनुमानगंज प्रतापगढ़ के निवासी हैं।
महेंद्र सिंह 1990 में लेखपाल पद पर भर्ती हुए थे और 2024 में राजस्व निरीक्षक पद पर प्रोन्नत हुए थे। उनकी सेवा में अभी 3 वर्ष शेष हैं।
शिकायतकर्ता विजय कुमार वाराणसी में होमगार्ड में कार्यरत हैं।उन्होंने अपनी माता जी की जमीन की पैमाइश के लिए एसडीएम पिड्रा तहसील में आवेदन किया था, जिसके बाद राजस्व निरीक्षक महेंद्र सिंह ने उनसे रिश्वत मांगी थी।
इस कार्रवाई से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।आरोपी महेंद्र सिंह के खिलाफ थाना कैंट वाराणसी में मुकदमा पंजीकृत कर महेंद्र सिंह को जेल भेजा गया।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा