पिंडरा
फूलपुर पुलिस ने अपहृत युवती को 12 घण्टे के अंदर सर्विलांस के सहारे कैंट स्टेशन से बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
क्षेत्र के जगदीशपुर (अहिरावीर) निवासी युवती के पिता ने सोमवार को दोपहर में तहरीर दी कि गंगापुर स्थित एक डिग्री कॉलेज गई थी लेकिन वापसी नही लौटी । जिसपर पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज करते हुए तलाश शुरू की। क्षेत्रीय दरोगा सुनील यादव ने सर्विलांस और अन्य स्रोत से तलाश करते हुए कैंट स्टेशन मंगलवार को दोपहर मेवपहुचे। वहाँ वह प्रेमी के इंतजार में थी और वहां से ट्रेन पकड़ कर दोनों भागने वाली थे, तभी महिला पुलिस के सहयोग से धर दबोचा। उसके बाद पुलिस ने उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जिसपर परिजनों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा