पिंडरा। विधानसभा पिंडरा की बैठक में मंगलवार को पिंडरा में रोहनियां विधायक डॉ सुनील पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा 2 जुलाई को डॉक्टर सोनेलाल पटेल जी का जन्म जयंती वृहद रूप से मनाया जाएगा उन्होंने संबोधन में कहाकि पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर सभी बूथ, जोन, सेक्टर के पदाधिकारी गांव गांव जाकर सदस्य और सक्रिय सदस्य के रूप में लोगों को पार्टी से जोड़ने का निरंतर कार्य करेंगे । इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को कहाकि सभी लोग 2 जुलाई को वाराणसी जनपद के कैंट स्टेशन से ट्रेन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को लखनऊ ले जाने का कार्य करेंगे, और डॉ सोनेलाल पटेल की जयंती कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे । इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष पिंडरा राजेश पटेल सहित प्रदेश जिला व विधानसभा के जोनध्यक्ष, सेक्टर, बूथ के कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा