पिंडरा।त्रिपदा पब्लिक स्कूल के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन में बारहवीं के परीक्षा परिणाम में मयंक सिंह ने 94.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, अर्पित पटेल 91% प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं विश्वास सिंह 89.6% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया l
विद्यालय के 55% विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। वही दसवीं के परीक्षा परिणाम में स्कूल के अभिषेक नर्सिंग यादव 93% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, हरिओम पटेल 92.8% प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं रूपरेखा पटेल 92% प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया l
विद्यालय के 65% विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक कन्हैयालाल पटेल ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सबको ढेर सारी बधाइयां दिए।

More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे