पिंडरा- उपजिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी न्यायिक की कार्य प्रणाली से नाराजगी,बैठक में बनाई रणनीति।
उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा और उपजिलाधिकारी न्यायिक प्रज्ञा सिंह की कार्य प्रणाली से नाराज अक्रोशित अधिवक्ताओं की अनिश्चित कालीन हड़ताल पांचवे दिन भी जारी रही।अधिवक्ताओं की माने तो जिलाधिकारी के आने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा की हड़ताल खत्म किया जागेगा की अनवरत चलेगा। अगर कोई समाधान निकलता है तो साधारण सभा की बैठक बुलाकर आम सहमती से निर्णय लिया जाएगा।तब तक हड़ताल जारी रहेगा। इस दौरान अध्यक्ष कृपा शंकर पटेल,महामंत्री सुधीर सिंह,शिवपूजन सिंह,अश्वनी मिश्रा,कमला मिश्रा, अजय श्रीवास्तव,अश्वनी सिंह राजपूत, पवन सिंह, भरत दुबे,शंभू नाथ मिश्र,पंधारी यादव, जवाहर वर्मा,अनिल यादव,दीपक सैनी, योगेंद्र चौरसिया, समेत सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।

More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे