मारपीट कर विवाहिता को मायके पहुंचाया

पिंडरा।सिंधोरा थाना क्षेत्र के नदोय निवासी अफसाना की शादी मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के साधु की कुटिया बंगला पर नामक गांव में हुई है। पति फारूक ने तीन मई की रात 1:00 बजे मारपीट कर अफसाना को मायके पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार सिंधोरा थाना क्षेत्र के नदोय ग्राम निवासी स्वoसलीम की पुत्री अफसाना की शादी 2011मे मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के साधु की कुटिया बंगला पर नामक गांव में हुई
03.05.2025 को रात 1 बजे पति फारूख ने अफसाना को डंडे से बहुत मारा पीटा उसके साथ सास, ससुर मस्तान,देवर अन्नू व देवरानी रबिया ने जमीन पर पटक कर लात घुसें से मारे और रात को मायके नदोय छोड़कर भाग गए। अफसाना के तहरीर पर उपरोक्त लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में सिंधोंरा पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

About The Author

Share the News