पिंडरा।रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल बुधवार को फूलपुर के बरही नेवादा निवासी दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मृत होने पर उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की।
बताते चलें कि रविवार को तीन दिन पूर्व सातोमहुवां के पास क्षतिग्रस्त सड़क पर बने ब्रेकर के चलते बाइक सवार के गिरने से बरही नेवादा निवासी आशीष पटेल व आजाद पटेल की ट्रक से कुचलने से हुई मौत से परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त करते हुए विधायक ने पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। वही परिजनों द्वारा वाराणसी जौनपुर हाइवे पर सातोमहुवां के पास क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक कराने की मांग की। जिसपर एनएचआई के अधिकारियों से बात कर सड़क ठीक कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान राजेश वर्मा विधानसभा अध्यक्ष , राजेश वर्मा किसान मंच के जिला अध्यक्ष शिरोमणि मास्टर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रिंकू पटेल, जय सिंह पटेल , विजय सरोज, अवधेश पटेल , रामबली मलिक सहित जिला, विधानसभा , सेक्टर , जोन तथा बूथ स्तर के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे ।

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में