घायल गोवंश पहुंचाये गए गोशाला।
पिंडरा।
फूलपुर थाना क्षेत्र के दबेथुवा गांव में शनिवार की अलसुबह पिकअप के टायर फटने से तस्करी के गोवंशों को पुलिस ने बरामद कर गोशाला भेज दिया, वही अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
बताते हैं कि दबेथुवा गांव के सामने शनिवार को अलसुबह पिकअप वाहन से गो तस्करी कर ले जा रहे थे । तभी पिकअप का टायर भर्स्ट कर गया। जिससे पिकअप असन्तुलित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में चली गई। जिसके चलते उसमे तस्करी कर ले जा रहे गोवंश घायल हो गए। तस्कर पिकअप को छोड़ भाग निकले। सूचना पर पहुचे चौकी प्रभारी रविप्रकाश सिंह ने पिकअप को कब्जे में लेते हुए घायल गोवंशो जिसमे 3 साड़ व 2 गाय को थाना गांव स्थित गौशाला में भेज दिया।
इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे