पिंडरा वाराणसी के पिंडरा बाबतपुर में दोपहर 12:00 बजे लालचंद यादव के नेतृत्व में भारत संचार निगम लिमिटेड और दीपू हिंदू समाजसेवी ने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी की जयंती मनायी गयी। अंबेडकर जयंती के अवसर पर दीपू हिंदू ने 11 किलो लड्डू अंबेडकर प्रतिमा पर चढ़ाकर लोगों के बीच बाटकर मनाया गया इस अवसर पर उपस्थित लोगों द्वारा उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दीपू हिंदू ने कहा कि डॉ. बीआर अंबेडकर को ‘भारतीय संविधान का निर्माता’ कहा जाता है क्योंकि वह भारतीय संविधान की ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष थे। महान समाज सुधारक अंबेडकर ने दलितों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ का नारा दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थिति कैलाश पाल कमलेश मौर्य राकेश सिंह जंग बहादुर संतोष अरविंद पाल सुशील पांडे राहुल गुप्ता सिराज मुबारक आदि उपस्थित रहे।

More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे