पिंडरा। क्षेत्र के सगुनहां गांव में छोटे-छोटे बच्चों ने अपने गुल्लक तोड़कर 11 किलो केक मंगा कर संविधान के रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर का जयंती धूमधाम से मनाया। बच्चों के उत्साह को देखते हुए गांव की महिलाएं मौके पर पहुंचकर मंगल गीत गए वह केक काटकर पूरे गांव में केक का वितरण किया गया। इस मौके पर गांव के गार्जियन स्वरूप हीरालाल भारती ने छोटे बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए अंबेडकर के सम्मान में एक गीत भी गाए। इस मौके पर छोटे बच्चों में लकी भारती, विक्की भारती, वकील, श्यामसुंदर, मिंटू, पिंटू ,राम सुंदर, रोहित ,टोनू ,मोनू सहित गांव के बच्चे मौजूद रहे।

More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे