पिंडरा।प्राथमिक विद्यालय फूलपुर में बुधवार को प्रवेश उत्सव के अवसर पर समस्त छात्रों को साथ लेकर सभी बस्तियों में रैली निकाली गई।रैली में छात्र अपने हाथों में नामांकन व शिक्षा की महत्ता से संबंधित बैनर पोस्टर लेकर दिखे।इस अवसर पर राज्य पुरस्कृत प्रधानाध्यापक डॉ कुँवर पंकज सिंह के देखरेख में प्रवेश उत्सव मेला का आयोजन हुआ जिसमें कुल 7 छात्र छात्राओं का नवीन नामांकन हुआ।रैली में विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिका शिक्षामित्र आंगनबाई कार्यकर्ती सहित प्रबंध समिति के पदाधिकारी व अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता रही।

More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे