अभिषेक प्रकाश को भ्रष्टाचार के आरोप में हटाया गया~~~~~
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के पद पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विजय किरन आनंद की नियुक्ति की है। यह पद काफी समय से खाली था, क्योंकि पूर्व सीईओ अभिषेक प्रकाश को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते पद से हटाकर निलंबित कर दिया गया था।
विजय किरन आनंद एक अनुभवी आईएएस अधिकारी हैं, जिन्होंने पूर्व में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब राज्य सरकार उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए निवेश को बढ़ावा देने और अनुकूल माहौल तैयार करने के लिए तेजी से काम कर रही है।
वहीं, पंचायतीराज विभाग में अपर निदेशक के पद पर कार्यरत आईएएस राजकुमार को प्रतीक्षारत सूची में डाल दिया गया है। इस फेरबदल को शासन की सख्त प्रशासनिक नीति और पारदर्शिता की दिशा में एक और कदम माना जा रहा है।

More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे