पिंडरा।
पिंडरा विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय परसरा पर तैनात सहायक अध्यापक प्रशान्त कुमार श्रीवास्तव 43 वर्ष की रविवार को दोपहर में ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई।
बताते है कि फुलवरिया शिवपुर क्षेत्र के निवासी प्रशान्त कुमार श्रीवास्तव रविवार को सुबह 11 बजे के लगभग स्नान के बाद खाना खाने बैठे तभी उनके हाथ पैर में कम्पन होने लगा। परिवार के लोग उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में ले गया जहाँ उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना सोमवार को विद्यालय पहुचने पर शोक संवेदना व्यक्त कर पठन पाठन ठप रहा। उनके मौत पर शिक्षकों में गम का माहौल रहा।

More Stories
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में
काशी ने रचा हरित इतिहास: एक घंटे में 2.51 लाख पौधे, चीन का रिकॉर्ड टूटा