पिंडरा।
पिंडरा तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को एसडीएम प्रतिभा मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कुल 61 मामले आये। जिसमे 7 मामलों का मौके निस्तारण हो पाया।
एसडीएम के समक्ष राजपुर निवासी ऊदल पटेल ने गुहार लगाई कि फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में कोर्ट द्वारा फर्जी घोषित करने व मुकदमा खारिज करने के बाद भी अभी तक कब्जा नही मिल पाया। राजस्व विभाग की उपस्थिति में न्यायालय के आदेश पर कब्जा कराने की मांग की। जिसपर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिया।
वही असवालपुर की दुर्गावती देवी ने आरोप लगाया कि मेरे पास पहले से ही बिजली कनेक्शन था लेकिन जब मीटर लगाने आये तो बिना मेरे जानकारी के दूसरा कनेक्शन कर दिए। इसकी जानकारी तब हुई जब विद्युत बकाया का आरसी जारी होने की जानकारी हुई। जिसपर एसडीओ को जांच के आदेश दिए। पुवारीखुर्द की केसरा देवी ने घरौनी में संशोधन कर त्रुटि दूर करने की गुहार लगाई। जिसपर नायब तहसीलदार राधेश्याम द्वारा राजस्व निरीक्षक को जांच कर दूर करने का निर्देश दिया। इस दौरान राजस्व, विद्युत व पुलिस विभाग से सम्बंधित ज्यादातर मामले आये।

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में