नाड़े से फंदा लगा था, बाथरूम का दरवाजा खुला मिला; पुलिस पर हत्या का आरोप~~~~
आजमगढ़ के तरवां थाने में सोमवार को युवक का शव फंदे से लटका मिला। बाथरूम में करीब 6 फीट ऊपर जाली लगी है। इसी से पैजामे के नाड़े के फंदे से उसका शव लटका था। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन कर पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया।
प्रदर्शन को देखते हुए 4 थानों की फोर्स के साथ पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। अभी तक ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं।
किशोरी पर अभद्र टिप्पणी की शिकायत पर उठाया
तरवा थाने के उमरी पट्टी के रहने वाले सनी कुमार (28) के खिलाफ इलाके की एक लड़की पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा था। लड़की के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 28 मार्च को दोपहर 12 बजे लड़की रास्ते से गुजर रही थी तभी सनी कुमार ने मोबाइल पर तेज आवाज में अश्लील गाने बजाए। साथ ही गलत इशारे किए।
इसके बाद रविवार को तरवां थाना पुलिस ने सनी को हिरासत में लिया था। सोमवार सुबह सनी कुमार का शव बाथरूम में मिला। पैजामे के नाड़े से फंदा लगा था। बाथरूम का दरवाजा बाहर से खुला था। सोमवार सुबह गार्ड बाथरूम पहुंचा तो उसने शव लटका देखा।
More Stories
आजमगढ़ पुलिस की छापेमारी,बाइक मैकेनिक गिरफ्तार
आजमगढ़ में हादसे के बाद सड़क पर गिरा युवक,ट्रेक्टर ने कुचला
आजमगढ़ में हादसा: बाइक को बचाने के चक्कर में महाकुंभ जा रही बस खाई में गिरी