वाराणसी-वाराणसी-जफराबाद रेलखंड स्थित खालिसपुर स्टेशन की क्रॉसिंग संख्या 22सी पर रेल ओवरब्रिज (आरओबी) बनेगा। 675 मीटर लम्बे और 10.50 मीटर (टू-लेन) आरओबी के निर्माण पर 52.33 करोड़ रुपये खर्च होंगे। खास यह कि इस पर पैदल यात्रियों के लिए दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़े फुटपाथ भी बनाए जाएंगे। लाइटें भी लगाई जाएंगी। उत्तर प्रदेश राजकीय सेतु निगम ने इसका प्रस्ताव शासन को भेजा है।
वाराणसी-जौनपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फूलपुर बाजार है। यहां से सिंधोरा होते चोलापुर, थानागद्दी, केराकत (जौनपुर) और आजमगढ़ रोड को जोड़ने वाले मार्ग पर समपार संख्या 22सी स्थित है। यह क्रॉसिंग खालिसपुर स्टेशन के यार्ड में ही है। इस मार्ग पर वाहनों का दबाव है। लिहाजा कई बार क्रॉसिंग बंद करने में दिक्कत आती है। जिसका असर ट्रेनों के परिचालन पर पड़ता है।
यही नहीं, क्रॉसिंग बंद होने पर समय भी बर्बाद होता है। अगर दो ट्रेनें गुजरीं तो यह समय अधिक हो जाता है। इसको देखते हुए यहां आरओबी की जरूरत महसूस हुई।
क्षेत्रीय लोगों ने भी विभिन्न माध्यमों से यह मांग रखी थी। इस सम्बंध में राजकीय सेतु निगम के उप मुख्य परियोजना प्रबंधक एसके निरंजन ने बताया कि शासन से मंजूरी के बाद टेंडरिंग और अन्य प्रक्रियाएं शुरू की जाएंगी।

More Stories
ब्रह्माकुमारी संस्था को बड़ी क्षति: बनारस–पश्चिम नेपाल सबज़ोन की प्रमुख सुरेन्द्र दीदी का निधन
यूपी में ‘सारस सर्किट’ की तैयारी: मैनपुरी-इटावा के वेटलैंड्स में बढ़ेगा इको-टूरिज्म और सारस संरक्षण
इंग्लैंड के वेलिंगबोरो मेयर की वाराणसी में महापौर से मुलाकात, शहरी विकास और निवेश पर चर्चा