पिंडरा– पिण्डरा तहसील बार एसोसिएशन द्वारा न्यायिक कार्य बहिष्कार के मुद्दे के समाधान हेतु उपजिलाधिकारी पिण्डरा, वाराणसी के कक्ष में मंगलवार दोपहर 12:30 बजे बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपजिलाधिकारी (न्यायिक) एवं तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान बहिष्कार से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई। तहसील बार एसोसिएशन ने निर्णय लिया कि अब न्यायालय के कार्य का बहिष्कार नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही यह सहमति बनी कि बुधवार, 26 मार्च 2025 से न्यायालय में कार्य पूर्ववत रूप से सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप अध्यक्ष कृपा शंकर पटेल महामंत्री सुधीर सिंह,शिवपूजन सिंह,कमला मिश्रा,पंधारी यादव,जवाहर लाल वर्मा,अजय श्रीवास्तव,राजेश श्रीवास्तव,शैलेंद्र कुमार सिंह,दीपक सैनी,सुबास दुबे, राकेश मिश्रा,चंद्रभान पटेल,श्यामसुंदर वर्मा,श्याममोहन उपाध्याय,रमाशंकर राम,जयचंद राम,अश्वनी कुमार मिश्रा, हरिशचंद्र,गौरी शंकर,संतोष सिंह,पवन सिंह,विंध्यवासनी तिवारी,छविनाथ सहित सभी अधिवक्ता गड़ मौजूद रहे।

More Stories
कांशीराम जयंती पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 486 लोगों ने कराया पंजीकरण
UPRSL: वाराणसी जोन ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कई जिलों ने जीते खिताब
नाले से गैस निकालने के प्रदर्शन पर पुलिस की सख्ती, सिलेंडर जब्त