बड़ागांव थाना क्षेत्र के दल्लीपुर मोड़ के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक चेन स्नेचर को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल मौर्य निवासी चोलापुर थाना क्षेत्र के भोहर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार आरोपी ने कल बड़ागांव थाना क्षेत्र में एक महिला से चेन लूटी थी। इस घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपी की तलाश में जुट गई। आज दल्लीपुर मोड़ के पास पुलिस की आरोपी से मुठभेड़ हो गई, जिसमें उसे पकड़ लिया गया।
बड़ागांव थाना प्रभारी अतुल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और पूरे घटनाक्रम की निगरानी की। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और अन्य आपराधिक गतिविधियों में उसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर